लाइव न्यूज़ :

मोदी अगड़ी जाति के थे, राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़े वर्ग में शामिल हुए: मायावती

By भाषा | Updated: April 28, 2019 10:58 IST

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में और आगे के भी चुनाव में खासकर कांग्रेस और भाजपा के दलित एवं पिछड़ा कार्ड खेलने से भी इनको कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।

Open in App

बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि नरेंद्र मोदी पहले अगड़ी जाति में आते थे, लेकिन गुजरात में अपनी सरकार के चलते फिर उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिये और पिछड़ों का हक मारने के लिए अपनी अगड़ी जाति को पिछड़े वर्ग में शामिल करवा लिया था। नरेंद्र मोदी, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तरह जन्म से पिछड़े वर्ग के नहीं हैं।

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले ऊंची जाति के थे, बाद में पिछड़ी जाति के बने, लेकिन कन्नौज में उन्होंने (मोदी) यह कहा है कि पिछड़ा वर्ग का होने की वजह से विरोधी लोग उन्हें नीच कहते हैं और बहनजी और अखिलेश ने भी नीच कहा है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह आरोप काफी शरारतपूर्ण व तथ्य से बिल्कुल परे लगता है। हमने उनको कभी भी नीच नहीं कहा है। पूरे सम्मान के साथ हमने उन्हें ऊंची जाति का ही माना है, तो फिर भला उनको नीच कहने वाली बात कहां से आ गयी। बसपा प्रमुख ने कहा कि इससे तो हम यही मान कर चलेंगे कि अपनी नजरों में अपर कास्ट समाज को भी वह नीच समझने लगे हैं। मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी अभी भी दलित समाज को नीच मानकर चलती है। मोदी और उनकी पार्टी कभी भी दलितों और अतिपिछड़ों के कभी सच्चे हितैषी साबित नही हुये हैं। हैदराबाद का रोहित वेमुला कांड और ऊना कांड इसका खास उदाहरण है।

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में और आगे के भी चुनाव में खासकर कांग्रेस और भाजपा के दलित एवं पिछड़ा कार्ड खेलने से भी इनको कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। हो सकता है आज इस संबंध में मेरे प्रेस वार्ता के बाद मोदी अपना यह पिछड़ा कार्ड खेलने की राजनीति खुद ही बंद कर दे। अब इनका 'जात-पात जपना और दलितों और पिछड़ों का वोट हड़पना बिल्कुल भी चलने वाला नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में अपने चुनावी फायदों का जमीनी हकीकत में लगभग एक चौथाई हिस्सा भी कार्य पूरा नही किया है। जिसकी वजह से खासकर उत्तर प्रदेश में अभी तक जो तीन चरण के चुनाव हो चुके है, उसमें यह पार्टी इस बार बहुत पीछे रह जायेगी। शेष बचे चरणों में भी इस पार्टी का यही बुरा हाल होने वाला है, जिसको लेकर यह पार्टी बहुत मुश्किल में है। यह बात भाजपा भी जानती है।''

उन्होंने कहा कि पहले तीन चरणों के रूझान के आधार पर उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा , रालोद के गठबंधन को जीत से कोई रोक नहीं सकता और भाजपा बुरी तरह से हार रही है। अभी तक हुये तीन चरणों में गठबंधन को अच्छा समर्थन मिला है और चौथा चरण भी गठबंधन का अच्छा रहेगा। पूरे देश की जनता सजग हो चुकी है। अब वो वोट देने से पहले ये सोच रही है कि पांच वर्ष में क्या वादे पूरे हुए, जो किये गए थे।

टॅग्स :मायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया