लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर को लेकर मायावती ने किया BJP पर हमला, कहा-अगर अच्छी होती भावनाएं तो नहीं करते 5 साल तक इंतजार

By स्वाति सिंह | Updated: November 24, 2018 12:31 IST

राम मंदिर का मुद्दा उठते हुए मायावती ने केंद्र सरकार निशाना साधा। उन्होंने कहा 'वह अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उठा रहे हैं।'

Open in App

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को भीम आर्मी को बीएसपी विरोधी बताया है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की।इस दौरान उन्होंने बीएसपी के समानांतर चलने के प्रयास में लगे चंद्रशेखर की भीम आर्मी को सिरे से खारिज कर दिया है।

मायावती ने कहा 'बीएसपी को पता चला है कि भीम आर्मी, बहुजन यूथ फॉर मिशन 2019- अगली प्रधानमंत्री बहन जी जैसे संगठन हमारे विपक्ष द्वारा पर्दे के पीछे से चलाए जा रहे हैं। जो लोग भी बीएसपी विरोधी संगठनों को चला रहे हैं वह दलित कालोनियों में रहने वाले हमारे भोले भाले लोगों को बता रहे हैं कि वह बहनजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।' 

उन्होंने आगे कहा 'मुझे उम्मीद है कि हमारे भोले लोग ऐसे संगठनो को चंदा नहीं देंगे और ना ही इनके किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विरोधी पार्टी का सहारा लेकर लोगों को बहकाया जा रहा है। कुछ लोगों के व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते ही इस तरह की संगठन बन रहे हैं। बीएसपी सभी धर्मो और जातियों की पार्टी है। बीएसपी के बढ़ते मूमेंट पर ऐसे संगठन रोड़ा हैं। 

मायावती ने कहा 'ऐसे संगठन चलाकर लोग अपना बिजनेस चलाने का काम में लगे हैं। लोग माहौल बना रहे हैं कि हमारी मदद से बहनजी प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा 'यह संगठन सिर्फ अपने और विपक्षी लोगों के स्वार्थी लोगों की जरूरतों को बसपा के नाम से पूरा कर रहे हैं, बल्कि हमारे निर्दोष लोगों को ऊपरी जाति के लोगों के खिलाफ भी उत्तेजित करते हैं और घृणा फैलते हैं। हमको इनके बहकावे में जरा भी नहीं आना है। राम मंदिर का मुद्दा उठते हुए मायावती ने केंद्र सरकार निशाना साधा। उन्होंने कहा 'वह अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उठा रहे हैं। अगर उनकी भावना साफ़ होती तो राममंदिर के लिए पांच साल तक इंतजार नहीं करना पड़ता। यह केवल उनकी रणनीति है और इसके अलावा कुछ नहीं। और इस राजनीति में उनके सहयोगी शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद भी साथ दे रहे हैं।

टॅग्स :मायावतीराम मंदिरअयोध्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं