लाइव न्यूज़ :

मायावती ने केंद्र व राज्य सरकारों से संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने की अपील की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 10:40 IST

Open in App

लखनऊ, 27 फ़रवरी बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्र तथा राज्य सरकारों से संत रविदास के बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का कल्याण करने की अपील की।

बसपा प्रमुख ने अपने एक ट्वीट में संत रविदास को नमन करते हुए कहा ,‘‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। संत गुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुज़ारा।’’

मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘ बसपा की उत्तर प्रदेश में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदास के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहाँ किया गया वह किसी से छिपा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें उनके (संत रविदास) बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों