लाइव न्यूज़ :

मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा होगा : मौर्य

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:00 IST

Open in App

मेरठ, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां प्रदेश में विकास की गंगा बहने का दावा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश का 2022 में (प्रदेश में सत्ता में आने) का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा होगा ।

इसके साथ ही मौर्य ने अखिलेश, कांग्रेस नेताओं राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ट्विटर वाले नेता हैं और सिर्फ ट्विटर पर ही राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही सड़क पर आम जनता की मदद के लिए नजर आए, जबकि विपक्षी दलों के सभी नेता गायब रहे।

मेरठ स्थित सर्किट हाउस से रविवार को मंडल के जिलों के लिए कई करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आये उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में राज्य के लिये ख़ज़ाने का मुंह खुल गया और यहां विकास की गंगा बह रही है ।’’ मौर्य ने रविवार को छह जिलों के लिए 377 करोड़, 64 लाख रुपये की 201 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 822 करोड़ 80 लाख रुपये की 179 परियोजनाओं के शिलान्यास किया।

मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में कहा, ‘‘अखिलेश और मायावती मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। हम विकास की बात करते है और वो जाति की बात करते है।’’

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव, गुंडों और माफियाओं के दम पर भाजपा की जीत नहीं रोक पाएंगे और उनकी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव और 2024 का आम चुनाव भी जीतेगी ।

अप्रैल 2020 में हुए यूपी पंचायत चुनाव में सपा का प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऐसे में अखिलेश यादव उत्साहित हैं और विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर कहा था कि महिला और युवाओं की एक नई राजनीति जन्म ले रही है तथा 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक क्रांति होगी।

उधर, बहुजन समाज पार्टी ऐलान कर चुकी है कि वह यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं