लाइव न्यूज़ :

मायावती ने भाजपा पर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 13:36 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कथित तौर पर सत्ता और धनबल का घोर दुरुपयोग तथा हिंसा की घटनाएं राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन की अनेक यादें ताजा कराती हैं।

मायावती ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ''उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता एवं धनबल का घोर दुरुपयोग तथा हिंसा की घटनाएं सपा शासन की अनेक यादें ताजा कराती हैं। इसीलिए बसपा ने इन दोनों चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला किया है।''

मायावती ने कहा, ''अब जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव निकट है तो सपा प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध जुबानी विरोध व आक्रामकता दिखा रही है जो घोर छलावा और अविश्वसनीय हैं, क्योंकि सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने के इन्हीं हथकंडों के कारण सपा का पूरा शासनकाल चर्चाओं में रहा। जनता कुछ भी नहीं भूली।''

बसपा नेता ने कहा, ''साथ ही, बात-बात पर ‘हल्लाबोल’ के तेवर वाली सपा यहां के गरीबों, किसानों व बेरोजगारों के अधिकारों तथा दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम समाज पर लगातार हो रहे अन्याय-अत्याचार व हिंसा आदि पर अब तक निष्क्रिय क्यों रही है? यह भी सोचने की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां