लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी में मई सबसे खराब महीना रहा, 31.67 फीसद मामले, 35.63 फीसद मौतें इसी माह में

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई भारत में अकेले मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के 88.82 से अधिक मामले सामने आये जो देश में अब तक संक्रमित 2.8 करोड़ से अधिक लोगों का 31.67 फीसद है । इस तरह, यह इस महामारी के दौरान सबसे खराब महीना रहा।

मई में इस बीमारी के चलते 1,17,247 लोगों की जान भी गयी जो अब तक इस संक्रमण से हुई 3,29,100 मौंतों का 35.63 प्रतिशत है।

सात मई को 24 घंटे में अब तक कोविड-19 के सर्वाधिक 4,14,188 मामले सामने आये और 19 मई को सबसे अधिक 4529 मरीजों ने अपनी जान गंवायी।

रोजाना नये मामले 17 मई से तीन लाख से नीचे रहे और देश में पिछले चार दिनों से प्रतिदिन दो लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं।

देश में 10 मई को सर्वाधिक 37,45,237 मरीज उपचाररत थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह नौ बजे के आंकड़े के हिसाब से आज भारत में पिछले 50 दिनों में सबसे कम 1,52,734 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 2,80,47,534,तक चला गया जबकि उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर 20,26,092 रह गयी।

सोमवार को 3128 मरीजों की जान चले जाने के साथ ही इस महामारी से अबतक 3,29,100 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वैसे स्वस्थ होने वाले की संख्या लगातार 18 वें दिन एक बार फिर नये मामलों से अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 2,38,022 मरीजों ने संक्रमण को मात दी और अबतक 2,56,92,342 रोगी संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मृत्युदर 1.17 फीसद है।

उपचाररत मरीज कुल संक्रमितों का 7.22 फीसद हैं जबकि स्वस्थ होने की दर 91.60 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे