देश में शांति और समृद्धि लेकर आए दशहरा: नायडू ने की कामना

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:04 IST2021-10-15T11:04:49+5:302021-10-15T11:04:49+5:30

May Dussehra bring peace and prosperity in the country: Naidu wished | देश में शांति और समृद्धि लेकर आए दशहरा: नायडू ने की कामना

देश में शांति और समृद्धि लेकर आए दशहरा: नायडू ने की कामना

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘विजयादशमी के पावन पर्व पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। दशहरा का पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें अपने भीतर की आसुरी शक्तियों से लगातार लड़ने और अच्छाई एवं सद्भाव को बल देने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करें, यह उत्सव हमारे देश के लिए शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: May Dussehra bring peace and prosperity in the country: Naidu wished

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे