लाइव न्यूज़ :

हो सकता है कि मुंबई में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हो रहा हो: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल मुंबई में हो सकता है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा हो क्योंकि सोमवार को संक्रमण के मात्र 3,792 मामले सामने आए जबकि 41,000 नमूनों की जांच की गई थी। यह बात एक वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कही।

महाराष्ट्र सरकार के कोविड-19 कार्यबल एक के सदस्य एवं जानेमाने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शशांक जोशी ने कहा कि महानगर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आकलन, जांच और प्रबंधन की जो रणनीति अपनायी गई है उसके चलते आया है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा ‘‘ मुंबई में 41 हजार जांच पर 3792 मामले सामने आये, स्पष्ट रूप से हमें आकलन, जांच और प्रबंधन रणनीति से सफलता मिल रही है। एमसीजीएम टीम को बधाई।’’

रविवार तक, देश की वित्तीय राजधानी में 12,783 मौतों सहित कुल मामले 6,27,651 थे जबकि उपचाराधीन मामले 75,740 थे। वहीं मुंबई में 4 अप्रैल को रिकॉर्ड 11,163 मामले सामने आये लेकिन पिछले कुछ दिनों में सामने आने वाले नये मामलों में कमी देखने को मिली है। रविवार को कोविड-19 के 5,542 नये मामले सामने आये थे।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में डॉ. जोशी का नाम उल्लेखित हुआ था। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि हो सकता है कि मुंबई में दूसरी लहर का उच्चतम स्तर पार हो गया हो।

उन्होंने कहा कि देश जिस दूसरी लहर का सामना कर रहा है, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा "उग्र" है, जैसा कि दुनिया भर में देखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि राज्य में वर्तमान प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भी वे कोविड​​-19 मानदंडों का सख्ती से पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे