लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार के मंत्री का प्रज्ञा ठाकुर पर तंज, कहा- हो सकता है उनके दिमाग का इस्तेमाल कर पाक को खत्म करने का हो इरादा

By भाषा | Updated: November 22, 2019 17:05 IST

लोकसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा मामलों संबंधी संसदीय समिति की 21 सदस्यीय समिति में प्रज्ञा को शामिल किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देगोविन्द सिंह ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है केन्द्र सरकार का इरादा उसके दिमाग का उपयोग कर पाकिस्तान को एकदम समाप्त करने का हो। 

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री गोविन्द सिंह ने रक्षा मामलों से संबंधित एक संसदीय समिति में भोपाल सीट से सांसद एवं मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शामिल किये जाने के फैसले पर भाजपा नीत राजग सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है केन्द्र सरकार का इरादा उसके दिमाग का उपयोग कर पाकिस्तान को एकदम समाप्त करने का हो। 

साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मामलों से संबंधित संसदीय समिति में शामिल किये जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘हो सकता है उसके दिमाग का उपयोग कर पाकिस्तान को एकदम समाप्त करने का इरादा हो।’’ 

भिण्ड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंह से जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकतरफ कहते हैं कि वह उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे और दूसरी तरफ प्रज्ञा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है, तो इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘कथनी एवं करनी’ में फर्क रहता है। 

लोकसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा मामलों संबंधी संसदीय समिति की 21 सदस्यीय समिति में प्रज्ञा को शामिल किया गया है। 

प्रज्ञा 2008 मालेगांव बम धमाकों की आरोपी है और वर्तमान में जमानत पर हैं। उसने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट पर करारी मात दी थी। 

अपने विवादित बयानों के लिये सुर्खियों में रहने वाली प्रज्ञा ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताया था, जिस पर काफी बवाल हुआ था। 

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के दौरान ही उन्होंने बयान दिया था कि महाराष्ट्र के तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनके "श्राप" के कारण मारे गए थे।

टॅग्स :कांग्रेससाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरएनडीए सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह