लाइव न्यूज़ :

उपचुनावों में राजद की जीत होने पर बिहार में ‘‘खेला’’ हो सकता है : तेजस्वी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 00:40 IST

Open in App

पटना, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में उनकी पार्टी की जीत के बाद राजनीतिक उथल-पुथल मच जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कम बहुमत से सरकार चला रही है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में राजद उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए इस आशय की टिप्पणी की। चुनावी रैली में उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम यहां (तारापुर) और कुशेश्वरस्थान में जीत हासिल करते हैं, तो आप कुछ महीनों के दौरान एक खेला देख पाएंगे।’’ वह परोक्ष रूप से पश्चिम बंगाल में कुछ महीने पहले हुए हाई वोल्टेज विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस द्वारा गढे गए नारे से प्रभावित होते हुए यह बात (खेला) कही।

राजद ने पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनावों में 75 सीटें हासिल की थीं, जो भाजपा के मुकाबले एक अधिक थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू (50 से कम सीटें) की तुलना में काफी अधिक थी।

बहरहाल 243 सदस्यों वाली विधानसभा में राजग जिसमें कुछ छोटे दल भी शामिल थे, को कम बहुमत मिला था। राजद के नेतृत्व वाला पांच पार्टी के महागठबंधन जिसमें कांग्रेस और वामपंथी शामिल थे, जादुई आंकडे से लगभग 10 सीटों से पीछे रह गयी थी जिसको लेकर विपक्षी गठबंधन कड़ी टक्कर वाली सीटों में ‘‘हेरफेर’’ का आरोप लगाती रही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने जदयू विधायक मेवालाल चौधरी की मौत के लिए नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘‘यह कहना गलत है कि कोरोना महामारी ने विधायक को मार डाला। उनकी मृत्यु के लिए एक विफल स्वास्थ्य प्रणाली जिम्मेदार है।’’ चौधरी की मृत्यु के कारण तारापुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में करीब दो साल तक उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि कुशेश्वरस्थान की आरक्षित सीट से जदयू विधायक शशि भूषण हजारी की मृत्यु इसी तरह राज्य में खराब स्वास्थ्य सुविधाओं का परिणाम थी।

उन्होंने पूछा, ‘‘हेपेटाइटिस जैसी सामान्य बीमारी के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली क्यों ले जाया जाएगा।’’

हालांकि राजद जदयू की इन दोनों सीटों पर कब्जा करने के प्रति आश्वस्त दिख रही है, लेकिन उसे दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली कांग्रेस से चुनौती मिल रही है।

विपक्षी महागठबंधन में शामिल इन दोनों सहयोगी दलों राजद और कांग्रेस के एक-दूसरे के वोट काटने की स्थिति में जदयू उम्मीदवार को फायदा हो सकता है।

इन दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन