लाइव न्यूज़ :

कोरोना टीका कार्यक्रम में सभी सरकारें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आयें : मायावती

By भाषा | Updated: May 1, 2021 09:49 IST

Open in App

लखनऊ, एक मई बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार से देश भर में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने की मुहिम में सभी सरकारों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामने आने और पूंजीपतियों से अभियान में आर्थिक सहयोग देने की अपील की है।

बसपा प्रमुख ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा, “ देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के आज से प्रारंभ हुए कार्यक्रम को सभी सरकारें दलगत राजनीति एवं स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सफल बनाने के लिए खुलकर सामने आऐं।”

उन्होंने कहा कि देश और आम जनता की इन दलों से यही अपेक्षा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ इस कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम में देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों को भी बढ़-चढ़कर जरूर भाग लेना चाहिए तथा उसी प्रकार की उदारता के साथ इनको केन्द्र व राज्य सरकारों की मदद करनी चाहिए जिस प्रकार वे ’चुनावी बॉण्ड’ आदि के माध्यम से पार्टियों को चंदा देते हैं।”

उन्होंने विदेशी मदद की पेशकशों की भी सराहना की।

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में मायावती ने कहा,“ देश में कोरोना प्रकोप की बेकाबू होती जा रही स्थिति के परिणामस्वरूप वर्षों बाद विदेश से अनुदान एवं चिकित्सीय आपूर्ति लेने को लेकर किए गए भारत के नीतिगत परिवर्तन के बाद जो भी देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं, वह सराहनीय है।

बसपा सुप्रीमो ने इससे देश के हालात थोड़े बेहतर होने की उम्मीद जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए