लाइव न्यूज़ :

चार मई : मार्गेरेट थैचर बनीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: May 3, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई :भाषा: साल के बाकी दिनों की तरह चार मई ने भी कई घटनाओं के कारण इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। ब्रिटेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर को दुनिया में आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। उन्हें चार मई के दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया था।

इस दिन से जुड़ी कुछ अन्य घटनाओं की बात करें तो लंदन डेली मेल का पहला संस्करण चार मई को ही प्रकाशित हुआ था और आस्कर पुरस्कार देने वाली मोशन पिक्चर्स आटर्स एकेडमी की स्थापना भी अमेरिका में चार मई के दिन ही हुई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 4 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1799 : मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु।

1854 : भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया।

1896 : लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित।

1924: पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत।

1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।

1980 : इस दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा ।

1927 : अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना, जिसने 'ऑस्कर' पुरस्कार देने शुरू किए।

1928 : करीब तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक का जन्म

1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।

1959 : पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन।

1975 : 'द किड' और 'ग्रेट डिक्टेटर' जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिंघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।

1979 : मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया। पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

1980 : जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।

1983 : चीन ने परमाणु परीक्षण किया।

2006 : नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नयी सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई।

2020 : देश में कोविड-19 के कारण मौत के मामले 1,389 हो गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 42,836 पर पहुंच गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos