लाइव न्यूज़ :

21 मई : आत्मघाती बम हमले में राजीव गांधी की हत्या

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई :भाषा: 21 मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

21 मई को ही 18 बरस की एक खूबसूरत छरहरी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था।

देश दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलिसलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।

1819 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।

1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।

1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

1904 : पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।

1927 : अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयार्क से पेरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।

1929 : कलकत्ता और बेंगलूर के बीच भारत की पहली एयर कार्गो सेवा की शुरूआत।

1935 : क्वेटा शहर :अब पाकिस्तान में: भूकंप में बुरी तरह तबाह। 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डा. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।

1975 : 41.6 किलोमीटर लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया।

1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या।

1994 : सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच