लाइव न्यूज़ :

जेईई (मेंस) की मई 2021 सत्र की परीक्षा स्थगित

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 4 मई केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश से संबंधित जेईई (मेंस) की मई 2021 सत्र की परीक्षा को स्थगित किया गया है ।

निशंक ने ट्वीट किया कि इस बारे में अधिक जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है ।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेईई (मेंस) 2021 परीक्षा का आयोजन चार सत्र में कर रही है । इसमें से पहला सत्र 23 से 26 फरवरी के बीच और दूसरा सत्र 16 से 18 मार्च 2021 के दौरान आयोजित किया जा चुका है ।

एनटीए की सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि जेईई (मेंस) का तीसरा सत्र स्थगित कर दिया था जो 27,28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था ।

इसमें कहा गया है कि जेईई (मेंस) के मई 2021 सत्र को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है जो 24,25,26,27 और 28 मई को आयोजित किया जाना निर्धारित था ।

एनटीए ने कहा कि नया कार्यक्रम बाद में निर्धारित किया जायेगा । मई सत्र के लिये पंजीकरण संबंधी घोषणा की बाद में की जायेगी ।

एनटीए ने कहा कि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में परीक्षा की बेहतर तैयारी करें । वे (छात्र) एनटीए अभ्यास एप पर भी तैयारी कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित