लाइव न्यूज़ :

जेईई (मुख्य) की मई 2021 सत्र की परीक्षा स्थगित

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 4 मई केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश से संबंधित जेईई (मुख्य) की मई 2021 सत्र की परीक्षा को स्थगित किया गया है ।

निशंक ने ट्वीट किया कि इस बारे में अधिक जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है ।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेईई (मुख्य) 2021 परीक्षा का आयोजन चार सत्र में कर रही है । इसमें से पहला सत्र 23 से 26 फरवरी के बीच और दूसरा सत्र 16 से 18 मार्च 2021 के दौरान आयोजित किया जा चुका है ।

एनटीए की सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि जेईई (मुख्य) का तीसरा सत्र स्थगित कर दिया था जो 27,28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था ।

इसमें कहा गया है कि जेईई (मुख्य) के मई 2021 सत्र को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है जो 24,25,26,27 और 28 मई को आयोजित किया जाना निर्धारित था ।

एनटीए ने कहा कि नया कार्यक्रम बाद में निर्धारित किया जायेगा । मई सत्र के लिये पंजीकरण संबंधी घोषणा की बाद में की जायेगी ।

एनटीए ने कहा कि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में परीक्षा की बेहतर तैयारी करें । वे (छात्र) एनटीए अभ्यास एप पर भी तैयारी कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे