लाइव न्यूज़ :

20 मई : टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई :भाषा: देश विदेश में कहीं कोई धरना प्रदर्शन हो तो आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर करना आजकल एक सामान्य घटनाक्रम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल वह 20 मई का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को प्रदर्शनकारियों और शांति भंग करने पर आमादा लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई।

अन्य घटनाओं की बात करें तो यह दिन अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 20 मई 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।

इसके साथ ही ब्रिटेन के बकिंघमशायर के व्यवसायिक शहर हाई वायकॉम में मेयर को सार्वजनिक तौर पर तौलने की मध्यकालीन की एक मजेदार परंपरा का निर्वाह भी इसी दिन किया गया। दरअसल यहां एक बहुत प्रुरानी प्रथा के तहत समय समय पर मेयर के वजन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका वजन तो नहीं बढ़ रहा है और अगर वजन बढ़े तो इसे करदाताओं के पैसे में हेरफेर का परिणाम माना जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।

1378 : बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।

1421 : दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।

1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873: सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1891 : थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया गया।

1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1932 : अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।

1965 : कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1965 : ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972 : इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990 : हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।

1995 : रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

2003 : पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह