लाइव न्यूज़ :

12 मई : चीन में प्रलंयकारी भूकंप

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई मई महीने का 12 वां दिन साल का 132 वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। 2008 में 12 मई को बस दो पल के लिए धरती ने करवट बदली और चीन में 87 हजार लोग मौत की आगोश में समा गए। इतिहास के सबसे ताकतवर भूकंप में शुमार इस भूकंप में हजारों लोग लापता हुए, लाखों बेघर हो गए और इससे हुए संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों का वक्त लगा। भूकंप से करीब चार लाख लोग घायल हुए।

पिछले सौ बरस के इतिहास की तमाम घटनाओं को बौना कर देने वाली कोरोना महामारी की बात करें तो पिछले बरस 12 मई के दिन देश में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार के पार चला गया। हालाांकि इस दौरान 24 हजार लोग बीमारी को मात देने में कामयाब रहे, जबकि 2300 लोग जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना वायरस के मद्देनजर लड़खड़ाती अर्थवयवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मई के दिन कुल 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया।

देश दुनिया के इतिहास में 12 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।

1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।

1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।

1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।

1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।

1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।

1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।

2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे। कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए।

2008 : जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।

2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।

2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 74 हजार के पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह