लाइव न्यूज़ :

10 मई : पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर पहुंचा आगरा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई :भाषा: साल के पांचवें महीने का दसवां दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है। बाबर ने 1526 में 10 मई के दिन पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन की स्थापना करके हमारे देश का इतिहास भूगोल सब बदलकर रख दिया।

दुनिया में हर दिन कोई न कोई रिकार्ड बनता टूटता रहता है, लेकिन पहली बार कोई उपलब्धि हासिल करने वाले का नाम हमेशा याद रखा जाता है। हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार दस मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं।

देश दुनिया के इतिहास में 10 मई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1427: यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।

1526: पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा।

1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।

1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया

1857 : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत। मेरठ की तीनों रेजीमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया। इसमें मह‍िलाओं ने भी सहयोग दिया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी।

1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।

1945:रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।

1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।

1967 : मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा।

1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं।

1994 : रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने। उन्हें 1993 में एफ डब्ल्यू डी क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1995: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू