जम्मू में 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान, सीजन का सबसे गर्म दिन

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:21 IST2021-06-09T20:21:23+5:302021-06-09T20:21:23+5:30

Maximum temperature reaches 42.7 degree Celsius in Jammu, the hottest day of the season | जम्मू में 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान, सीजन का सबसे गर्म दिन

जम्मू में 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान, सीजन का सबसे गर्म दिन

जम्मू, नौ जून जम्मू में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सीजन के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर भागों में बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''11 और 12 जून को छिटपुट जबकि 13 जून को व्यापक बारिश होने का अनुमान है।

अधिकारी ने कहा कि रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं का आधार शिविर कटरा जम्मू-कश्मीर का दूसरे सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maximum temperature reaches 42.7 degree Celsius in Jammu, the hottest day of the season

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे