हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा

By भाषा | Updated: August 2, 2021 23:25 IST2021-08-02T23:25:06+5:302021-08-02T23:25:06+5:30

Maximum temperature near normal in Haryana, Punjab | हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा

हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा

चंडीगढ़, दो अगस्त हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 33.5 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में, अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 34 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maximum temperature near normal in Haryana, Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे