लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर शाम पांच बजकर 30 मिनट पर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम सात बजकर पाँच मिनट पर 214 रहा।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’ माना जाता है, 51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’, 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। यहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू