दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:42 IST2021-06-21T19:42:41+5:302021-06-21T19:42:41+5:30

Maximum temperature in Delhi is 37.4 degree Celsius, no chance of rain | दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना नहीं

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना नहीं

नयी दिल्ली, 21 जून राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में अभी दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून ने दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पंजाब के बचे हुए हिस्सों में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून देर से पहुंचेगा क्योंकि हवा के रुख से बारिश की कोई संभावना नहीं दिखती।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 45 प्रतिशत थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maximum temperature in Delhi is 37.4 degree Celsius, no chance of rain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे