लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, अगले छह-सात दिनों तक बारिश के आसार नहीं

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विभाग ने अनुमान जताया है कि बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले छह-सात दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं क्योंकि मानसून का दबाव क्षेत्र हिमालय के तराई क्षेत्र की दिशा में बढ़ गया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ , 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान मंगलवार को क्रमश: 35.8 डिग्री सेल्सियस और 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos