लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक, आगामी दिनों लू चलने का अनुमान

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:25 IST

Open in App

जयपुर, 28 मार्च राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान औसत से 2-4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गयां राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा वहीं विभाग ने आगामी दिनों में दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बाड़मेर सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चूरू-जैसलमेर में 42-42 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.8, फलौदी में 41.2, भरतपुर में 41, सवाईमाधोपुर में 40.9, जोधपुर में 40.7, कोटा-वनस्थली-पिलानी में 40.6-40.6, चित्तौड़गढ़ में 40.4 और अन्य स्थानों पर 39.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान औसत से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, जालौर तथा बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए