हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:10 IST2021-07-23T20:10:41+5:302021-07-23T20:10:41+5:30

Maximum temperature around normal in Haryana and Punjab | हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास

चंडीगढ़, 23 जुलाई हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

रोहतक में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 34.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 33.8 डिग्री सेल्सियस और गुड़गांव में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फरीदकोट में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.8, 33.5, 34.7 और 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maximum temperature around normal in Haryana and Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे