लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में फिर मिले एक दिन के सर्वाधिक 8517 मामले

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:12 IST

Open in App

देहरादून, छह मई उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को एक बार फिर एक दिन में सर्वाधिक 8517 कोविड मरीजों के मिलने तथा 151 अन्य मरीजों की महामारी से मौत का नया रिकार्ड बना ।

इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक कोविड मरीज कल बुधवार को ही मिले थे जब 7783 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे जबकि तीन मई को सर्वाधिक 128 लोगों की मौत हो गयी थी ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 220351 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 3123 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 1130, हरिद्वार में 1045, नैनीताल में 847 और पौडी में 413 नए मरीज सामने आए ।

इसके अलावा, ताजा मौतों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 3293 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 62911 हैं जबकि 149489 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह