लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में एक दिन में सर्वाधिक 6,542 कोविड-19 के मामले, अंडमान में पर्यटक स्थल बंद

By भाषा | Updated: April 21, 2021 12:49 IST

Open in App

हैदराबाद/पोर्ट ब्लेयर/आइजोल, 21 अप्रैल तेलंगाना में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 6,542 नए मामले आए जो एक दिन में आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक 3.67 लाख लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 20 और मरीजों की मृत्यु से तेलंगाना में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1876 हो गई है।।

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार ने 22 अप्रैल से सभी पर्यटकों स्थलों एवं सिनेमाघर को अगले एक महीने के लिए बंद करने का फैसला किया है। वहीं रात के कर्फ्यू की अवधि में तत्काल प्रभाव से एक घंटे की वृद्धि की गई है।

पूर्वोत्तर के मेघालय में संक्रमण का प्रसार जारी है और गत 24 घंटे में 90 मामलों के आने के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है।

तेलंगाना सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक 20 अप्रैल को रात आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में सबसे अधिक 898 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) इलाके में आए हैं। इसके साथ ही मेढचल-मल्काजगिरि में 570, रंगारेड्डी में 532 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

तेलंगाना में अबतक तक सामने आए कुल कुल मामलों की संख्या 3,67,901 है जिनमें से 3,19,537 ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 46,488 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि मंगलवार को 1.30 लाख नमूनों की जांच की गई।

एक अलग विज्ञप्ति में बताया गया कि तेलंगाना में 28.68 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और करीब चार लाख लोगों को दूसरी खुराक 20 अप्रैल तक दी जा चुकी थी।

वहीं, अंडमान निकोबार प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा कि मुख्य भूमि से आने वाले पर्यटकों के संक्रमित होने की वजह से पाबंदी लगाना जरूरी हो गया है जबकि कुछ के खिलाफ रिपोर्ट में छेड़छाड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिसूचना के मुताबिक पोर्ट ब्लेयर में तैनात ग्रेटर अंडमान जनजाति के कर्मचारियों को विशेष छुट्टी दी गई है ताकि वे अपने घरों को लौट सके। वहीं अब केंद्र शासित प्रदेश में रात 10 बजे सुबह पांच बजे के बजाय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे कर्फ्यू लगेगा।

मिजोरम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नौ सीआरपीएफ जवानों सहित 90 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 5,085 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 504 मरीज उपचाराधीन है जबकि 4,569 मरीज ठीक हो चुके हैं। अबतक राज्य में 12 मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह