लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 59 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात जुलाई ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को सर्वाधिक 59 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4358 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 2,602 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 9,29,788 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 3,258 मरीज ठीक हुये हैं जिससे अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8,97,362 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 28,015 मरीज उपचाराधीन हैं । संक्रमण से बुधवार को हुई मौतों में सर्वाधिक 10 मौत खुर्दा जिले में हुई हैं। इसके अलावा बारगढ़, ढेंकनाल और पुरी में पांच-पांच मरीजों ने संक्रमण से जान गंवाई। गंजाम, नयागढ़, रायगड़ा और सुंदरगढ़ जिले में चार-चार मरीजों की मौत हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि वायरस रोधी टीकों की दोनों खुराक अथवा एक खुराक ले चुके लोगों में से 0.13 फीसदी ऐसे हैं जो संक्रमित पाये गये हैं ।

प्रदेश सरकार ने केंद्र से कोविशील्ड टीकों की खुराक तत्काल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है जिसका प्रदेश में अभाव है।

कोविड टीकों की कमी के कारण राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों, निगम आयुक्तों एवं अन्य स्थानीय अधिकारियों को टीकाकरण में उन लोगों को प्राथमिकता दिये जाने का सुझाव दिया है जिन्हें दूसरी खुराक लेनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह