लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक दिन में सबसे अधिक 58,395 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे

By भाषा | Updated: May 18, 2021 23:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 मई कर्नाटक में एक दिन में सबसे अधिक 58,395 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके अलावा संक्रमण के 30,309 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 22,72,374 हो गई। 525 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 22,838 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य में सोमवार को संक्रमण के कारण 476 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने ट्वीट किया, ''कर्नाटक में मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 58,395 लोग संक्रमण से उबरे हैं। राज्य में आज संक्रमण के 30,309 नए मामले सामने आए और ठीक हुए लोगों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही। 8,676 नए मामले बेंगलुरु में सामने आए जबकि 31,795 लोग संक्रमण से उबरे। ''

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 5,75,028 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो