लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले, और 85 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:45 IST

Open in App

लखनऊ, 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आए वहीं संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आये हैं और संक्रमण से 85 लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 15,353 नए मामले आए थे और 12 अप्रैल को संक्रमण से सबसे 72 लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 9,309 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 18 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 10, प्रयागराज में आठ, गौतम बुद्ध नगर, रायबरेली तथा संभल में चार-चार मरीजों की मौत हुई है।

प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 7,23,582 लोग संक्रमित हुए हैं इनमें से फिलहाल 95,980 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,474 मरीजों को छुट्टी दी गई है। मंगलवार को सबसे ज्यादा 5382 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं इसके अलावा प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404 और कानपुर नगर में 1271 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 टीके की अब तक 93 लाख से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 2.18 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.71 करोड़ से अधिक परीक्षण किये जा चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि नमूनों के परीक्षण के लिए राज्य में 12 नई आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला खोली जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?