लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1558 नए मामले, 29 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:14 IST

मध्य प्रदेश राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 29 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,374 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर व भोपाल में पांच-पांच, सागर में तीन, जबलपुर, नीमच एवं बैतूल में दो-दो मरीज की मौत हुई है।मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 389 मौत इन्दौर में हुई हैं।अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 265 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 176, ग्वालियर में 218 नये मामले सामने आए।

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1,558 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 62,433 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 29 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,374 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर व भोपाल में पांच-पांच, सागर में तीन, जबलपुर, नीमच एवं बैतूल में दो-दो तथा ग्वालियर, शिवपुरी, धार, विदिशा, सीहोर, दमोह, झाबुआ, होशंगाबाद, कटनी एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 389 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 280, उज्जैन में 80, सागर में 53, जबलपुर में 78, ग्वालियर में 46, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौत के मामले अन्य जिलों से आये हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 265 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 176, ग्वालियर में 218, जबलपुर में 138, शिवपुरी में 57 एवं उज्जैन में 52 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 62,433 संक्रमितों में से अब तक 47,467 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,592 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 1,054 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 5,123 निषिद्ध क्षेत्र हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे