लाइव न्यूज़ :

असम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिकतम 1500 लोगों के शामिल होने की अनुमति

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 अगस्त असम सरकार ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी किए जिसमें राज्य स्तरीय समारोह में अधिकतम 1,500 लोगों को, जिला स्तर पर 500 और उप-संभाग स्तर के कार्यक्रमों में 300 लोगों को कोविड मानदंडों का सख्ती से पालन करने के साथ शामिल होने की अनुमति दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि अन्य स्तरों पर होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि बंद स्थानों में शामिल होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की संख्या हॉल की क्षमता का 50 प्रतिशत या 200 लोग, जो भी कम हो, से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह आदेश मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ द्वारा असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अध्यक्ष के रूप में जारी किया गया और यह केवल 15 अगस्त, 2021 को लागू होगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों या अधिकारियों को कर्फ्यू के घंटों या वाहनों के सम-विषम प्रतिबंध के दायरे से छूट होगी।

आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रमों के दौरान मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता सहित कोविड​​​​-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 9 अगस्त को जारी एक निर्देश में, असम सरकार ने राज्य के शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी सभा पर प्रतिबंध लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह