लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 105 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:01 IST

Open in App

भोपाल, 28 अप्रैल मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 105 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 12,758 नए मामले सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार को प्रदेश में 105 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,424 हो गई है।’’

इससे पहले मध्य प्रदेश में 24 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12758 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,38,165 तक पहुंच गयी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1811 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1853, ग्वालियर में 1024 एवं जबलपुर में 795 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 5,38,165 संक्रमितों में से अब तक 4,39,968 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 92,773 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 14,156 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे