लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मैक्स अस्पताल का कैब चालक कोरोना से संक्रमित, नोएडा की सदरपुर कॉलोनी सील

By भाषा | Updated: April 25, 2020 14:58 IST

नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर ने बताया कि पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में कैब चालक के तौर पर काम करने वाला व्यक्ति शुक्रवार को संक्रमित पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजांच रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही कैब चालक दिल्ली से नोएडा स्थित अपने घर के लिए निकल पड़ा। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि नोएडा पुलिस ने कैब चालक को नोएडा के प्रवेश द्वार पर रोक लिया और उसे ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है।

नोएडा: दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित मैक्स अस्पताल के कैब चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने नोएडा के सेक्टर 45 की सदरपुर कालोनी को संक्रमण से प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्र घोषित करते हुए शनिवार को सील कर दिया। कैब चालक सदरपुर कॉलोनी में ही रहता है।

नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर ने बताया कि पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में कैब चालक के तौर पर काम करने वाला व्यक्ति शुक्रवार को संक्रमित पाया गया। वह नोएडा के सेक्टर 45 में रहता है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही कैब चालक दिल्ली से नोएडा स्थित अपने घर के लिए निकल पड़ा।

दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी। उमाशंकर ने बताया कि नोएडा पुलिस ने कैब चालक को नोएडा के प्रवेश द्वार पर रोक लिया और उसे ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कैब चालक सेक्टर 45 की सदरपुर कॉलोनी में रहता है। उसके संपर्क में आए करीब 12 लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है।

उमाशंकर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के खाने-पीने, दवाई आदि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जिला प्रशासन होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कराएगा।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया