लाइव न्यूज़ :

मैक्स अस्पताल ने सार्कोमा से ठीक हो चुके मरीजों के लिए परामर्श केंद्र शुरू किया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली स्थित एक प्रमुख अस्पताल ने सार्कोमा (एक प्रकार का दुर्लभ कैंसर) के ठीक हो चुके मरीजों के परामर्श के लिए शनिवार को एक क्लिनिक की शुरुआत की।

अस्पताल ने एक बयान में दावा किया कि भारत में अपनी तरह का पहला ‘वन स्टॉप क्लिनिक’ (एक ही जगह सभी सुविधाओं वाले) सर्कोमा के उन सभी मरीजों जिनका उपचार पूरा हो चुका है और उससे ठीक हो चुके ऐसे लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा जिनके इलाज को दो साल या उससे ज्यादा समय हो गया है।

यह क्लिनिक यहां साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ कैंसर केयर के मस्कुलोस्केलटल (मांसपेशियों व अस्थि-पंजर संबंधी) आंकोलॉजी रोग प्रबंधन समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है।

अस्पताल की तरफ से बताया गया कि हर महीने के आखिरी शनिवार को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के बीच यह क्लिनिक कैंसर रोग विज्ञान ओपीडी में संचालित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल