लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा में फिर गूंजा मावुंकल विवाद

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर प्राचीन वस्तुओं का स्वयंभू तस्कर मोनसन मावुंकल और उससे जुड़े विवादों ने सोमवार को केरल विधानसभा सत्र के दौरान फिर से जोर पकड़ा। सदन में सवाल उठा कि क्या उसके करीबी या कथित रूप से सहायता करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई का प्रस्ताव था।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मावुंकल विवाद पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि अपराध शाखा की जांच चल रही है और इसके निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मावुंकल के कथित संबंध दोनों के लिए शर्मिंदगी और चिंता का एक प्रमुख कारण बने हुए हैं।

सत्र की शुरुआत में सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में अनुष्ठानों के संबंध में एक नकली ‘चेम्बोला’ (एक तांबे की पांडुलिपि) के कथित निर्माण से लेकर मावुंकल के बारे में प्रतिकूल खुफिया रिपोर्ट के बावजूद उसे और उसके करीबी रिश्तेदारों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने और तथा राज्य के पूर्व डीजीपी एवं विजयन के विश्वासपात्र लोकनाथ बेहरा सहित विभिन्न वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उसके करीबी रिश्तों को लेकर सवाल उठाए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध शाखा प्राचीन वस्तुओं के तस्कर के खिलाफ शिकायतों की जांच कर रही है। वह कानून का उल्लंघन कर नकली या अपंजीकृत पुरावशेषों की बिक्री के संबंध में भी जांच कर रही है और इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

बेहरा के डीजीपी रहते हुए मावुंकल के आवास के दौरे के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इसका कारण पता नहीं है, लेकिन दौरे के बाद तत्कालीन राज्य पुलिस प्रमुख ने खुफिया एडीजीपी को प्राचीन वस्तुओं के स्वयंभू तस्कर के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित