लाइव न्यूज़ :

मुख्तार संबंधी एम्बुलेंस प्रकरण में मऊ की डॉक्‍टर अलका राय समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 10:53 IST

Open in App

बाराबंकी/लखनऊ (उप्र), 20 अप्रैल कुख्यात गैंगस्‍टर एवं मऊ से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े एम्बुलेंस प्रकरण में पुलिस ने एक अस्‍पताल की संचालक डॉ. अलका राय सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। राय पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर एम्बुलेंस का पंजीकरण कराने का आरोप है।

अंसारी को वसूली के एक मामले में 31 मार्च को पंजाब की रोपड़ जेल से इस एम्बुलेंस से मोहाली की अदालत ले जाया गया था। बाराबंकी में दो अप्रैल को एम्बुलेंस के दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया था। यह एम्बुलेंस राय के नाम से पंजीकृत है। इसके बाद सहायक राज्‍य सड़क परिवहन अधिकारी ने राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, अंसारी से जुड़े एम्बुलेंस संबंधी मामले में बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालक राय और एक अन्य आरोपी एस एन राय को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों को एसआईटी जांच के बाद फर्जी दस्तावेज के जरिए एम्बुलेंस का पंजीकरण करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उन्हें मंगलवार को बाराबंकी की अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले में एक आरोपी राजनाथ यादव की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। राजनाथ यादव को भी बाराबंकी पुलिस ने मऊ जिले से ही गिरफ्तार किया था।

मामला सामने आने के बाद राय ने कहा था कि अंसारी ने उनसे कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करवाए थे। राय के बयान के आधार पर बाराबंकी पुलिस ने अंसारी के खिलाफ साजिश एवं जालसाजी का मामला दर्ज किया और मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई।

प्रसाद ने बताया था कि रोपड़ जेल में बंद अंसारी को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई एम्बुलेंस को वैध दस्तावेज के बिना संचालित करने के संबंध में शहर कोतवाली में राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब अंसारी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद हैं।

पुलिस के अनुसार, अंसारी को जिस एम्बुलेंस में अदालत ले जाया गया था, वह निजी एम्बुलेंस निकली और पंजाब में एक ढाबे से लावारिस हालत में अप्रैल के पहले हफ्ते में बरामद की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह