मॉरिशस ने 200 आक्सीजन सांद्रक भारत भेजे
By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:18 IST2021-04-30T23:18:45+5:302021-04-30T23:18:45+5:30

मॉरिशस ने 200 आक्सीजन सांद्रक भारत भेजे
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को मदद देने वाले देशों में मॉरिशस भी शामिल हो गया है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने कहा कि दोनों देश कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। मॉरीशस पहले ही 200 ऑक्सीजन सांद्रक की खेप भेज चुका है।
उन्होंने कहा, ‘‘मॉरीशस गणराज्य ने भारत में मेडिकल कर्मचारियों को वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने में मदद करने के लिए 200 ऑक्सीजन सांद्रक दान किये हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस कठिन समय में भारत के लोगों के लिए दिन से प्रार्थना करते हैं और मेरे विचार प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के साथ कोविड-19 वायरस के खिलाफ इस कठिन लड़ाई में साथ हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।