लाइव न्यूज़ :

स्वामी दर्शन भारती के सिर पर एक करोड़ का इनाम घोषित करने वाला मौलाना गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:46 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 26 जून उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती पर मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाते हुए सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष हाफिज फैजान रजा ने उनका सिर कलम करके लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बरेली के थाना इज्जत नगर में हाफिज फैजान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और शनिवार को उनको गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बरेली के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्ष रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फैजान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना इज्जत नगर में उपनिरीक्षक इशरत अली की ओर से उनके खिलाफ समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आज उन्‍हें गिरफ़तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि हाफिज फैजान के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। घर पर ही बनाए गए एक वीडियो में हाफिज फैजान को यह कहते सुना जा रहा है कि स्वामी दर्शन भारती ने एक बयान में कहा है कि मुसलमानों को उत्तराखंड से निकालकर मस्जिदों पर पाबंदी लगा देनी चाहिए, लिहाजा जो भी दर्शन भारती का सिर कलम करके लाएगा उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

दूसरा वीडियो एक टीवी चैनल का है जिसमें फैजान ने कहा है कि दर्शन भारती ही नहीं जो इस तरीके के बयान दे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फैजान ने दर्शन भारती को खुली बहस की चुनौती देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर उनके खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल