लाइव न्यूज़ :

चीनी नागरिकों को मथुरा-वृन्दावन में नहीं मिलेंगे होटलों में कमरे, चाइनीज फूड भी हुआ बैन

By भाषा | Updated: June 26, 2020 14:14 IST

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं। तब से देश के कई हिस्सों में चीन के सामान को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहोटल मालिक संघ की बैठक में वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा के बाद चीनी नागरिकों को लेकर यह फैसला किया गया है। जानकारी के मुताबिक मथुरा-वृन्दावन होटल एसोसिएशन सीएआईटी के उस अभियान के साथ है, जिसमें चीनी वस्तुओं के बहिष्कार किया जा रहा है।

मथुरा:चीन की कायराना हरकत के बाद देशभर में उबाल है औेर लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। इस बीच तीर्थनगरी मथुरा-वृंदावन के होटल संचालकों ने बड़ा फैसला लिया है जिसके मुताबिक अब वे चीनी नागरिकों को अपने होटलों में नहीं ठहराएंगे और न ही किसी ग्राहक को चाइनीज फूड परोसेंगे। होटल मालिक संघ ने अखिल भारतीय व्यापारी संघ (सीएआईटी) के अभियान का समर्थन करते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया है। साथ ही होटलों में चीनी नागरिकों को नहीं ठहराने और मेन्यू कार्ड से चाइनीज फूड हटाने का फैसला लिया है।

गुरुवार (25 जून) को होटल मालिक संघ की बैठक में वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा हुई। संगठन के महामंत्री अमित जैन ने बताया कि मथुरा-वृन्दावन होटल ओनर्स एसोसिएशन सीएआईटी के उस अभियान के साथ है, जिसमें चीनी वस्तुओं के बहिष्कार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘आत्मनिर्भर भारत’ व ‘लोकल से वोकल’ और कैट के ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ को पूरे ब्रज क्षेत्र में जनमानस तक लेकर जाएंगे। इसी के तहत मथुरा-वृन्दावन के होटल संचालकों ने चीनी नागरिकों को अपने यहां कमरा न देने और चाइनीज फूड पर प्रतिबंध लगाने के लिए मेन्यू कार्ड से ही ‘चाइनीज फूड’ आयटम को हटाने का फैसला लिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णदयाल अग्रवाल ने कहा, ‘‘चीनी सैनिकों ने कायरों के समान धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। यह हमारा, हमारी सेना का और हमारे सैनिकों का अपमान है। इसलिए मथुरा-वृन्दावन के होटल व्यवसायियों ने यह फैसला किया है कि अब चीनी नागरिकों को होटलों के कमरे उपलब्ध नहीं कराएंगे और न ही चाइनीज फूड बनाए जाएंगे।’’ 

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं