लाइव न्यूज़ :

मथुरा : अलग-अलग सड़क हादसों में एक आरक्षी सहित तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:26 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 22 सितम्बर जनपद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक आरक्षी और पूर्व सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पहली घटना में रिफाइनरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल (आरक्षी) की बाद रेलवे पुल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मूल रूप से इटावा निवासी गजेंद्र सिंह चौहान (45) मंगलवार सुबह ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में बाद रेलवे पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

रिफाइनरी थाने के प्रभारी लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया, चौहान को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दूसरी दुर्घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र में भरतपुर मार्ग पर मकेरा गांव के पास हुई। भरतपुर के गांव इकराना निवासी पूर्व सैनिक तेजसिंह (42), पत्नी अनीता (36) और भतीजी रजनी (24) के साथ रिश्तेदारी में जा रहे लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

जाजनपट्टी पुलिस चौकी के प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलने पर तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो बई। उन्होंने बताया कि रजनी का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?