मथुरा: तीन नाबालिग बच्चों की यमुना नदी में डूबने से मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 01:19 IST2021-08-01T01:19:54+5:302021-08-01T01:19:54+5:30

Mathura: Three minor children die due to drowning in Yamuna river | मथुरा: तीन नाबालिग बच्चों की यमुना नदी में डूबने से मौत

मथुरा: तीन नाबालिग बच्चों की यमुना नदी में डूबने से मौत

मथुरा, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो भाइयों समेत तीन नाबालिग बच्चों की गोकुल बैराज के पास यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 11 से 14 साल के बीच थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को कमल और प्रमोद, दो भाइयों रेहान और सूफियान के साथ सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत बैराज के पास नदी में नहाने गए थे।

पुलिस ने बताया कि तेज लहर की चपेट में आए बच्चों ने मदद की गुहार लगायी। उन्होंने बताया कि केवल प्रमोद को बचाने में सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बाकी तीनों बच्चों के शव शनिवार सुबह निकाले जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mathura: Three minor children die due to drowning in Yamuna river

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे