मथुरा : तीन किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार
By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:23 IST2021-09-16T20:23:43+5:302021-09-16T20:23:43+5:30

मथुरा : तीन किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार
मथुरा (उत्तर प्रदेश), 16 सितंबर जिला पुलिस ने गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बे से नशीला पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे के अनुसार, बिजनौर जनपद निवासी अमन अपने स्थानीय ग्राहक गोवर्धन क्षेत्र के दौलतपुर निवासी शाकिर को तीन किलोग्राम गांजे की आपूर्ति करने आया था।
उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बुधवार की शाम राधाकुण्ड के रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित कानून और धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।