लाइव न्यूज़ :

मथुरा: शिवपाल यादव ने 'सामाजिक परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:38 IST

Open in App

मथुरा, 12 अक्टूबर समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रजातांत्रिक समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने सत्ता परिवर्तन के लिए मंगलवार को वृन्दावन से सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णम भी उनके साथ रथ पर सवार थे।

इस अवसर पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन कर यात्रा शुरू करने से पहले प्रसपा प्रमुख ने कहा, ''हम सत्ता परिवर्तन के लिए सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर ही रहेगा इसीलिए ठाकुर बांकेबिहारी जी से रथयात्रा का आयोजन सफल होने की मनौती मांगने आए हैं।''

उन्होंने सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ''प्रदेश में गुंडो और माफियाओं का राज है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है।''

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया और सरकार ने उसको अपनी ओर से गिरफ्तार तक नहीं किया। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए।

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम यादव से मिलने पहुंचे और उनसे वार्ता करने के बाद रथ पर सवार हो गए। कांग्रेस और प्रसपा के इस गठजोड़ के सवाल पर प्रमोद ने कहा कि प्रदेश में जनता दुखी है, किसानों को कुचला जा रहा है, जिन नेताओं पर जिम्मेदारी थी वह कहीं नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि सड़क पर या तो प्रियंका गांधी या फिर शिवपाल यादव नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवपाल यादव से उनके करीबी संबंध हैं और वह कल्कि आश्रम से भी जुड़े हुए हैं इसलिए उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देने आया हूं।

कांग्रेस नेता ने सपा मुखिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव से जो उम्मीद थी, उस पर वह खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह