लाइव न्यूज़ :

मथुरा: शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा

By भाषा | Updated: March 11, 2021 00:22 IST

Open in App

मथुरा, 10 मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर हिन्दू आर्मी नामक संगठन के मुखिया द्वारा दाखिल किए गए दावे पर बुधवार को सुनवाई हुई।

इसमें एक प्रतिवादी ने दावे के संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से कुछ समय मांगा। इस पर अदालत ने पांच अप्रैल तक का समय दिया है। उसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि हिन्दू आर्मी संगठन से संबंधित मनीष यादव ने सिविल जज (प्रवर वर्ग) नेहा बधौतिया की अदालत में गत वर्ष की 15 दिसंबर को प्रार्थना पत्र देकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह का निर्माण अवैध बताते हुए उसे हटाकर उक्त भूमि मंदिर न्यास को सौंपे जाने संबंधी दावा पेश किया था। जिस पर कई चरणों में हुई सुनवाई के पश्चात अदालत ने 20 फरवरी को मामला दर्ज कर लिया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि इस मामले में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रतिपक्षी शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने वकालतनामा दाखिल कर अदालत से जवाब पेश करने के लिए समय मांगा। जिस पर अदालत ने पांच अप्रैल की तारीख तय कर दी है।

फिलहाल, ईदगाह के अलावा श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान तथा उप्र सुन्नी सेंट्रल वक़्फ बोर्ड के चेयरमैन आदि की ओर से कोई जवाब अभी तक दाखिल नहीं किया गया है।

दूसरी ओर, कमोबेश इसी प्रकृति के एक अन्य दावे में अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह व चार अन्य अधिवक्ताओं द्वारा दाखिल किए गए दावे पर भी बुधवार को इसी अदालत में सुनवाई हुई। उनके द्वारा दावे में सुधार किए जाने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया गया। इस पर अदालत ने उन्हें 13 अप्रैल तक का समय दे दिया।

इन सभी अधिवक्ताओं ने 19 फरवरी को सिविल जज की अदालत में दावा दाखिल किया था, जो 20 फरवरी को दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों