लाइव न्यूज़ :

मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह सहित शहर की सुरक्षा बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:35 IST

Open in App

मथुरा, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह को उसके वास्तविक स्वामी श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपे जाने को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा सहित कई संगठनों के विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शासन एवं जिला प्रशासन ने बताया कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर (छह दिसंबर को) जिले की शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित सभी मंदिरों एवं शाही ईदगाह (रेड जोन) की सुरक्षा में तैनात दो हजार सुरक्षाकर्मियों के अलावा अर्द्ध सैन्य बलों की तैनाती की गई है।

आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता एवं आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा मथुरा की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जिले की सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनन्द कुमार आदि सभी को इस दौरान पूरी कड़ाई बरतने के निर्देश दिया है।

एसएसपी ग्रोवर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर के रेड जोन, आसपास के इलाके के यलो जोन एवं ग्रीन जोन में आने वाले शहर के बाकी हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से जुडे़ प्रत्येक व्यक्ति को हर जगह और हर स्थिति में चाक-चौबंद रहने की हिदायत दी गई है।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। शुक्रवार से विशेष बल भी मुस्तैद हो गया है जो अगली सात दिसंबर तक मौजूद रहेगा।

ग्रोवर ने कहा, ‘‘हम सोशल मीडिया पर भी पूरी निगरानी कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने कोई भी भड़काऊ सामग्री डाली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू