लाइव न्यूज़ :

मथुरा: आरएसएस, भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

By भाषा | Updated: March 28, 2021 01:23 IST

Open in App

मथुरा, 27 मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार को देवरहा बाबा घाट पर स्नान करने के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से अभद्रता के आरोप को लेकर झड़प हो गई।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मामले में जानकारी मिलने तक किसी भी पक्ष द्वारा कानूनी तौर पर मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी सुरक्षा से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि जब आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता स्नान के लिए घाट पर जा रहे थे, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता कर दी।

इसके बाद वृन्दावन में ही उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा कई चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया।

बताया जा रहा है कि यह जानकारी होने के बाद कथित रूप से कुछ पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसा दी, जिससे एक कार्यकर्ता चोटिल हो गया।

इस बीच, भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी एक महिला कार्यकर्ता के बारे में थाना प्रभारी पर चप्पल उठाने की तस्वीरें वायरल हुईं।

दूसरी ओर, जिला प्रचारक के साथ मारपीट की सूचना पर आरएसएस और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने वहां धरना-प्रदर्शन किया।

नेताओं से वार्ता के बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने उनको जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। नेता कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों