लाइव न्यूज़ :

मथुरा : बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:41 IST

Open in App

मथुरा, 23 अक्टूबर बांग्लोदश के मंदिरों में तोड़फोड़ एवं हिंदुओं पर हमलों की निंदा करते हुए वृन्दावन इस्कॉन के भक्तों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में शामिल भक्तों ने बांग्लादेश की हिंसा के खिलाफ वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर से जिला मुख्यालय तक रैली भी निकाली। उन्होंने 13 अक्टूबर से लेकर अबतक बांग्लादेश की हिंदू आबादी के खिलाफ हुई हिंसा और उनके धार्मिक स्थलों में तोड़फोड की निंदा की और राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में अनुरोध किया कि भारत सरकार, बांग्लादेश सरकार से वहां हिन्दुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर रोक सुनिश्चित करने के लिए कहे।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व इस्कॉन वृन्दावन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने किया।

वृन्दावन इस्कॉन के प्रवक्ता रवि लोचन दास ने बताया कि कृष्णभक्तों द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भक्त राधा नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रदर्शन में वृन्दावन स्थित भक्तिवेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है