लाइव न्यूज़ :

मथुरा: पुलिस ने लाखों के जेवर लूटने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 00:34 IST

Open in App

मथुरा, पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन में सांसद हेमामालिनी के स्थानीय आवास के निकट ही रहने वाले परिवार की महिला को दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवर एवं नकदी लूटने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से आठ लाख रुपए कीमत का माल बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई मध्यप्रदेश से मोटरसाइकिल पर यहां आए थे और कई दिन रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। एक फिल्म को देखकर इन्होंने लूट की योजना बनाई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के भितरवार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी पहचान धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ डेविड पंडित और लोकेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया, ''इन दोनों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रुक्मणि विहार के एक खाली पड़े फ्लैट से गिरफ्तार किया है। दो दिन पूर्व वारदात को अंजाम देने के बाद ये दोनों पुलिस की धरपकड़ से बचने के लिए उसी फ्लैट में छिपकर मामला शांत होने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने वहीं से लूटा गया माल भी बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos