लाइव न्यूज़ :

मथुरा : नर्सिंग की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या की, वार्डन पर अत्याचार का आरोप

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:59 IST

Open in App

मथुरा, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल एवं नर्सिंग स्कूल की एक छात्रा ने बुधवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के चाचा ने हॉस्टल की वार्डन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक सदर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, आगरा के नगला पदी, दयालबाग क्षेत्र निवासी रश्मि रामकृष्ण मिशन अस्पताल के निवेदिता नर्सेस हॉस्टल के कमरा नंबर जी-11 में अपनी एक रूममेट के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि रश्मि ने सुबह करीब पांच बजे उठकर अपनी रूममेट के लिए कमरे का दरवाजा बंद किया था। सुबह करीब 10 बजे जब उसकी रूममेट लौटी तो दरवाजा खटखटाने पर रश्मि ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। खिड़की से देखने पर रश्मि का शव फांसी के फंदे से लटकता नजर आया।

सूचना पाकर वहां पहुंचे अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारकर इसकी सूचना पुलिस को दी। रश्मि 30 सितंबर 2019 से रामकृष्ण मिशन अस्पताल में नर्सिंग कोर्स कर रही थी। वह तीसरे वर्ष में थी।

पुलिस ने मौके पर पाया कि छात्रा ने पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की और फिर फंदा लगा लिया। रश्मि के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर राममोहन शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सुबूत जुटाने शुरू कर दिए।

एसपी सिटी ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका के चाचा ने हॉस्टल की वार्डन कुसुम पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर